BREAKING NEWS
KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके.. <<     KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 12:36 pm
BIG NEWS : माता टेकरी परिक्रमा मार्ग पर युवक ने पेड़ पर लटककर लगाई फांसी, मृतक के पास मिले बैग में पेन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस से हुई पहचान, पढ़े खबर  

Share On:-

देवास। माता टेकरी परिक्रमा मार्ग पर पर पेड़ पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। युवक को फंदे से उतारकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। कल सुबह युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को माता टेकरी स्थित परिक्रमा मार्ग पर एक युवक के पेड़ पर फांसी लगाने की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस व एफएसएल अधिकारी आरसी भाटी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पास एक काला बैग मिला जिसमें पेन कार्ड, लायसेंस था।उस आधार पर मृतक प्रेमनारायण पिता सोमनाथ यादव उम्र करीब 40-45 वर्ष निवासी मुखर्जी नगर की पुष्टि की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मृतक ने आत्महत्या क्यों की है इसकी जांच पुलिस कर रही है।फिलहाल मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। प्रत्यक्षदर्शी सुनील निवासी बिलावली ने बताया कि मृतक युवक शाम करीब 5.30 के दरमियान शंखद्वार पर बैठा हुआ था, उसके बाद वह परिक्रमा मार्ग पर चला गया। कुछ देर के बाद बताया कि पेड़ पर एक लाश लटकी हुई है।इस संबंध में एफएसएल अधिकारी आरसी भाटी ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया प्रारंभिक जांच केे अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के पास से पेन कार्ड और ड्राइविंग लायसेंस मिला है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE