बुरहानपुर। लालबाग स्थित विश्व विख्यात कुण्डी भण्डारा परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर भव्या मित्तल, अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे़, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, डीएटीसीसी के सदस्यगण, अधिकारीगण व कर्मचारीगणों ने पौधें रोपित किये। पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बुरहानपुर के सहयोग से आज कुंडी भण्डारा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।