बुरहानपुर। जल शक्ति मिशन अंतर्गत ‘‘कैच द रेन‘‘ अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 200 मीटर दौड़़ व जल चौपाल का आयोजन शासकीय महाविद्यालय व आदिम जाति कल्याण सिनियर बालक छात्रावास धुलकोट में किया गया। इस दौरान 52 युवाओं ने भाग लिया। जिला युवा अधिकारी पंकज गौस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण तक पहुँचाने के लिए गांव में 200 मीटर दौड़ व जल चौपाल आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवराज अलावे, द्वितीय स्थान देवेन्द्र रंधावा व तृतीय स्थान श्याम बडोले ने प्राप्त किया। वहीं जल चौपाल में राकेश सोलंकी व राम बडोले को केंद्र की ओर से पुरुस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।