मंडला। विकास पर्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत राता (सम्मिलित ग्राम पंचायत, तिलरी, चरगांव, धुतका, काताजर, बरसबपुर) में लोकापर्ण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक कूप बगासपुर राता के लिए स्वीकृत राशि 5.9 लाख का (लोकार्पण), सीसी रोड मेनरोड से भादू भरावी के घर कपोटबहरा राता के लिए स्वीकृत राशि 5 लाख का (भूमिपूजन), बांउड्रीवाल निर्माण आरोली तिलरी के लिए स्वीकृत राशि 4.51 लाख का (भूमिपूजन), स्टाप डेम निर्माण कोहानाला छिछारी के लिए स्वीकृत राशि 14.00 लाख का (लोकार्पण), स्टाप डेम निर्माण धनेश्वर के खेत के पास धुतका स्वीकृत राशि 15 लाख (लोकार्पण), बरबसपुर बंजर नदी बामनघाट भू संरक्षण कार्य स्वीकृत राशि 13 लाख (भूमिपूजन), रामदयाल के घर से चबूतरा तक सीसी सड़क निर्माण कार्य काताजर स्वीकृत राशि 3.95 लाख इस प्रकार कुल 60.62 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनपद सदस्य, सरपंच/उपसरपंच ग्राम पंचायत राता, तिलरी, बरबसपुर, धुतका, चरगांव, काताजर एवं प्रभारी अधिकारी बद्रीप्रसाद सैयाम, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं ग्राम पंचायत राता, तिलरी, बरबसपुर, धुतका, चरगांव, काताजर के स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।