नरसिंहपुर। राज्य शासन के आदेशानुसार जिले के नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर ऋजु बाफना ने नायब तहसीलदार कु. सोनम मौर्य का स्थानांतरण बैतूल होने पर नायब तहसीलदार महेश बट्टी को, नायब तहसीलदार युगविजय सिंह यादव का स्थानांतरण सीहोर होने पर नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास को, नायब तहसीलदार रिचा कौरव का स्थानांतरण बैतूल होने पर प्रभारी तहसीलदार निर्मल पटले को और नायब तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव का स्थानांतरण नर्मदापुरम होने पर नायब तहसीलदार अनु जैन को अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक सौंपा गया है।