नरसिहंपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक अगस्त को दोपहर तीन बजे हंस ध्वनि सभागार रविन्द्र भवन भोपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के बीएलसी घटक अंतर्गत हितग्राहियों को किश्त वितरण एवं गृह प्रवेश तथा 3 हितग्राहियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर की लताबाई धानी से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे।