नीमच। जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच में सामूहिक राष्ट्र गॉन एवं वंदेमातरम के गायन से कार्याे की शुरूआत हुई। राष्ट्र गॉन एवं वन्देरमातरम का गायन कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगॉन एवं वंदे मातरम एवं म.प्र.गॉन का गायन किया। तत्पश्चात शासकीय कार्याे की शुरूआत की। कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, आदिम जाति कल्याण, आबकारी, खनिज, शिक्षा, कोषालय, जिला जनसम्पर्क, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।