नीमच। आज दिनांक 2 अगस्त 2023 को जिला पंचायत एडिशनल सीईओ अरविंद डामोर के मार्गदर्शन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला नीमच जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नवांकुर संस्था चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन ने क्रमांक 4 सेक्टर प्रभारी नवनीत सेन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
ग्राम चीताखेड़ा में प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर युवाओं को जागरूक किया गया एवं अपने वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए भी बताया गया तथा बिना लालच किए हुए हैं निस्वार्थ भाव से आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई एवं जागरूक किया गया।
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर यह कार्य किया गया। जिसमें प्रवीण शर्मा एवं अन्य कर्मचारियों का बहुत ही सराहनीय सहयोग रहा। उक्त जानकारी संस्था सदस्य पायल जाटव ने दी।