BREAKING NEWS
देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 2:52 pm
KHABAR : पुलिस को शिकायती आवेदन दिया, आपत्तिजनक नारे के खिलाफ धरने पर बैठी कांग्रेस नेत्री, अज्ञात पर प्रकरण दर्ज, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। पिछले दिनों टावर चौक फ्रीगंज पर कांग्रेस के खिलाफ किए प्रदर्शन के दौरान भीड़ में कांग्रेसी नेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए नारेबाजी का एक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसी नेत्री ने आक्रोश जताते हुए मंगलवार को आंबेडकर प्रतिमा के नीचे धरना दिया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर मुस्लिम युवक द्वारा सवारी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा से जुड़े संगठन ने टावर चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने कांग्रेसी नेत्री नूरी खान के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नारे लगाए थे।


इसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसी नेत्री नूरी खान ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ टावर चौक स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कहा कि मेरा सवाल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा और भाजपा नेताओं से है कि एक ओर तो आप लाडली बहना की बात करते हो, दूसरी तरफ आपके कार्यकर्ता इतनी गंदी गालियां देते है।


मुझसे मेरी पहचान पूछते हो। नूरी खान ने कहा शिप्रा के लिए अपनी जान की परवाह न करना मेरी पहचान है। हिंदू भाई के लिए अपना खून और प्लाज्मा देना ही मेरी पहचान है। उस वक्त ये योद्धा जो एक महिला को ललकार कर गालियां दे रहे थे, उस वक्त धर्म की रक्षा भूल जाते हैं।


वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर अज्ञात पर केस दर्ज मामले को लेकर माधवनगर थाना पुलिस को भी शिकायती आवेदन दिया। माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने कहा कि कांग्रेसी नेत्री नूरी खान ने ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई है और वीडियो भी दिया है। इसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE