नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के तहत ग्राम चिकली निवासी विनोद, प्रहलाद, राजू बाई पिता धुरालाल बंजारा को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता सवीकृत की गई है। मनासा तहसील के ग्राम चिकली में 8 मई 2022 को खेत पर सिंचाई करते समय विद्युत करंट लगने से सुपा बाई ऊर्फ स्वंरूपी बाई पति धुरालाल बंजारा की मृत्यु हो गई थी। इस पर एसडीएम द्वारा पीडित परिवार को आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर, स्वीकृति के लिए कलेक्टर नीमच को प्रस्तुत किया था। कलेक्टर द्वारा मृतका के परिजनों को उक्त, चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।