मल्हारगढ़। विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ के पिपलिया मंडी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पहुंच चुके है। उनका हेलीकॉप्टर गांव बादरी के समीप हेलीपेड पर उतरा। जहां प्रदेश के वित्त मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इस दौरान मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव, मंत्री हरदीप सिंह डंग, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यहाँ से सीएम शिवराज सिंह का रोड शो होगा। उसके बाद सीएम आमसभा को सम्बोधित करेंगे और जिले को कई सौगात देंगे।