खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने खरपतवारनाशक से फसलें नष्ट होने की शिकायतों पर कृषि विभाग को जाच के आदेश दिए थे। जांच के बाद कृषि उपसंचालक एमएल चौहान ने बताया कि बन्हेर के किसान पन्नालाल पिता रामलाल बागुल द्वारा मेसर्स मां नर्मदा ट्रेडर्स नागझिरी विकासखण्ड गोगावां से मेसर्स आदामा इण्डिया प्रालि उत्पादित खरपतवारनाशक साकेड का छिड़काव से सोयाबीन फसल पर किया गया जिससे फसल नष्ट हो गई है। शिकायत के परिपालन में गोगांवा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा बन्हेर में सोयाबीन की फसल का भ्रमण किया गया। भम्रण के दौरान जांच में पाया गया कि मेसर्स आदामा इण्डिया प्रालि उत्पादित खरपतवारनाशक साकेड किटनाशक दवाई विक्रय की गई है, जो निम्न स्तर की प्रतित होती है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने मेसर्स मॉ नर्मदा ट्रेडर्स नागझिरी का कीटनाशी लायसेस क्रमांक 4353 को तत्काल प्रभाव से अन्य आगामी आदेश तक निलंबित किया है। किसान पन्नालाल को कीटनाशक विक्रेता मेसर्स आदामा इण्डिया प्रालि के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।