BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 3:33 pm
NEWS : राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज, राज्यमंत्री जाड़ावत और कलेक्टर समारिया ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य और जिला कलेक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने ओलंपिक ध्वज फहरा कर खेल प्रतियोगिताओ का विधिवत शुभारंभ किया। राज्यमंत्री जाड़ावत ने ओलंपिक खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। इस अवसर पर खेल भावना के साथ खेलने की तथा मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई। इसके साथ ही जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में भी इन खेलों का आगाज हुआ।
इस अवसर पर राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक के माध्यम से प्रदेश की लगभग 11252 ग्राम पंचायतों और लगभग 538 शहरी निकायों में ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच है की राजस्थान खेलों में पीछे नहीं रहे। राजस्थान सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में उम्र की बाध्यता नहीं है। यहां दादा भी पोते के साथ खेल सकता है। उन्होंने कहा कि इन ओलंपिक खेलों से खिलाड़ियों को नया प्लेटफार्म मिलेगा, जिससे प्रदेशभर से खेल प्रतिभाएं उभर कर आगे आएंगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से टीम भावना के साथ खेलने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि राज्य सरकार अधिक से अधिक लोगों को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों के साथ-साथ लंबे समय से खेलों से दूर रहे लोग भी खेलों से जुड़ेंगे। इससे खिलाड़ियों को आपस में घुलने मिलने का अवसर मिलेगा और नई खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएगी, जो आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने संबोधित करते हुए बच्चों को खेलों के क्षेत्र में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय चित्तौड़गढ़ के दो विद्यार्थियों कुणाल जीनगर और चयन चंदेल का अंडर 17 बॉलीबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक, जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह यादव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेंद्र शर्मा, उपसभापति कैलाश पंवार सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेल चार चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में 5 से 10 अगस्त तक ग्राम पंचायत और नगर में वार्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे चरण में 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इसी प्रकार तीसरे चरण में 1 से 6 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं तथा चौथे व अंतिम चरण में 15 से 18 सितंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। खेलों के आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा राज्य सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। खेलों में हर विजेता को मेडल भी प्रदान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE