नीमच। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि मेरे लघु भ्राता स्वर्गीय एश करण जायसवाल की धर्मपत्नी, स्वर्गीय सत्य प्रकाश की बहू, राकेश (बबलू) की माताजी, रंजीत, सुरेश, विजय बहादुर, स्वर्गीय इंद्रप्रकाश, डॉ. राजेंद्र, अनिल बाबा एवं डॉ. यशपाल की भाभीजी तथा स्वर्गीय सुदेश एवं राजेश की चाचीजी एवं हर्ष, नीतीश की दादीजी अनसुईया देवी जायसवाल का दिनांक 04 जून 2026 को प्रातः 8.40 बजे दुःखद स्वर्गवास हो गया, जिनकी शवयात्रा आज सायं 5.00 बजे उनके निवास स्थान नया बाजार, नीमच से जायसवाल मुक्तिधाम नीमच के लिए प्रस्थान करेगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।
शोकाकुल-
मनोहर लाल जायसवाल एडवोकेट, नीमच