देवास। एचवायजी मार्केटिंग कंपनी द्वारा कई युवक युवतियों से ठगी की जा रही थी जिस पर औद्योगिक थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने फिलहाल एचवायजी कंपनी के जुवानसिंह भावर जो मैनेजर था उसे गिरफ्तार किया गया है। कंपनी संचालक कृष्णा जाट और अंकित जाट की तलाश की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि एक एचवायजी मार्केटिंग कंपनी देवास में इसका काम चल रहा था फरियादी बादल पिता प्रकाश चौहान ने 5 अगस्त को शिकायत की थी और पुलिस को बताया था कि मुझे और मेरे जैसे सैकड़ों बच्चों को इनके द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों से जॉब का ऑफर किया गया है। एक प्रकार का जॉब रैकेट चल रहा है कंपनी के द्वारा जिसके संचालक कृष्णा जाट और अंकित जाट के नाम सामने आए है। इनके द्वारा बच्चों को प्रलोभन दिया जा रहा था जॉब का ऑफर दिया जा रहा था और कमीशन का ऑफर दिया जा रहा था। इनको बहुत ही सस्ते दाम की एक पेंट शर्ट दी जाती थी बेचने के लिए जिसपर 3 हजार रुपए एक पेंट शर्ट पर लिए जाते थे। लेकिन बच्चें वह बेच नहीं पाते थे और बाद में बच्चों को खुद वह पेंट शर्ट पहना पड़ते थे और जब बच्चें नहीं बेच पाते थे तब उनको विवश किया जाता था। आप अपने जैसे अन्य लोगों को भी जॉब के लिए जोड़ों आपको कमीशन उनसे दिलाया जाएगा। जब नए बच्चें जुड़ते थे। तब कुछ मात्रा में इनको कमीशन दिया जाता था। लेकिन एक बहुत बड़ी संख्या में बच्चों को ठग करके बहुत बड़ा अमाउंट इनके द्वारा और उनको डायमंड,प्लेटीनम व गोल्डन रैंक तक पहुंचने के लिए अलग-अलग इनसे पैसे लिए जाते थे। किसी से 41500,किसी से 81 हजार ऐसे लाखों रुपए की इनके द्वारा करीब 100 बच्चों से ठगी की गई। थाना विजयनगर इंदौर में इसी कंपनी के विरुद्ध पिछले दिनों धारा 420,406 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में और जानकारी जुटा रही है।