नीमच। जिले मे 12 अगस्त को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर शुक्रवार को सुबह 10 बजे मनासा नगर के रामपूरा नाके से एक विशाल रक्तदान जागरूकता रैली निकली। जिसमें बड़ी संख्या में समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य, मनासा नगर परिषद प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, जनपद पंचायत अधिकारी, थाना प्रभारी, तहसीलदार सहित एसडीएम पवन बारियॉ शामिल हुए हैं। रामपूरा नाके से शुरू हुई रैली मे एनसीसी केन्डेट्स छात्र-छात्राए हाथ मे रक्तदान जागरूकता का पोस्टर लेकर जागरूकता का संदेश देते हुए कारगिल चोराहे तक पहुँचे जहां रैली का समापन हुआ। एसडीएम पवन बारियॉ ने लोगो से रक्तदान शिविर मे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की।