मनासा। उप वन मंडल अधिकारी मनासा को दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव पड़दा में पंचायत भवन बिल्डिंग के पीछे अजगर है। उप वन मंडल अधिकारी मनासा ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू टीम को ग्राम पड़दा के लिए भेजा। रेस्क्यू टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू करने में सफलता पाई। अजगर लगभग 12-15 फीट लंबा एवं 20 किलो वजनी था। रेस्क्यू स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठी होने से रेस्क्यू में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ के चलते डायल 100 को भी बुलाना पड़ा। रेस्क्यू के बाद अजगर को अभ्यारण क्षेत्र में छोड़ा गया।
रेस्क्यू कार्य मे बीट प्रभारी रावतपुरा- महेश पाटीदार, स्थायी कर्मी बापुलाल कीर, वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़ (रेस्क्यू एक्सपर्ट) एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।