बागली। जिला कलेक्टर एवं सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव व्दारा अपनी टीम के साथ बागली में गुरुवार को देर रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पूंजापुरा से बागली रोड़ के बरझाई घाट पर एक वेगनार कार को रोककर विधिवत तलाशी लेने पर गाड़ी में से 05 पेटी देशी शराब प्लेन एवं 05 पेटी बीयर केन कुल शराब की मात्रा 105 लीटर जप्त कर, आरोपी अनिल सोलंकी पूंजापुरा एवं कन्हैया बाछनिया निवासी पलासी को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते गिरफ्तार किया है।उक्त मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जप्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य 4 लाख 31हजार 850 रुपए है।