BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में बारात की खुशियाँ मातम में बदलीं,.. <<     KHABAR : कोटवार कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व,.. <<     KHABAR : अलम के जुलूस के साथ नीमच में मोहर्रम की.. <<     बड़वानी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा.. <<     KHABAR : सामाजिक एकता और संस्कृति का संगम, मरी माता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग में.. <<     KHABAR : लिधौरा मारपीट मामले में ओबीसी महासभा का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पीयूष शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 5:18 pm
NEWS : ग्राम पंचायत विजयपुर में विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने किया डेढ़ करोड़ की राशि के कार्याे का उद्घाटन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ के ग्राम विजयपुर में डेढ़ करोड़ की राशि के विधायक व अन्य मद से निर्मित विभिन्न विकास कार्याे के उदघाटन अवसर पर बढ़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओ व ग्रामीणजनो को संबोधित करते कहा कि विजयपुर में गौरवपथ निर्माण के तहत 50 लाख राशि के सड़क निर्माण कार्य कराये गए है। विजयपुर मेे 120 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना से एक करोड़ 23 लाख की राशि स्वीकृत की गई। 969 परिवारो को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्होने कहां की प्रत्येक वर्ष बारीश के दिनो में ग्राम मधुपुरिया का सम्पर्क अन्य गांवो से पूरी तरह कट जाता था जिससे ग्रामीणो को बढ़ी कठिनाईयो का सामना करना पढ़ता था लेकिन वर्तमान में पुलिया के निर्माण से ग्रामीणो की इस समस्या का समाधान हो गया है।
सरपंच श्यामलाल शर्मा ने बताया की विभिन्न विकास कार्याे के उदघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट की अध्यक्षता व जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, पंचायत समिति प्रधान देवेन्द्र कंवर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मणसिंह खोर, पूर्व प्रधान प्रवीणसिंह राठौड, जिला परिषद सदस्य भंवरलाल सालवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी दिनेश धाकड़ व घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुए।  
इन विकास कार्याे के तहत ग्राम पंचायत विजयपुर क्षैत्र के ग्राम विजयपुर, मधुपुरिया, जवासिया, भोपतपुरा, धागलियो का खेड़ा व राजपुरिया में 12 खुला बरामदा कार्याे पर 39 लाख रूपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मुर्दा घर निर्माण, एम्बुलेंस क्रय करना व आक्सीजन कन्सलेटर पर 12 लाख रूपये, समस्त ग्रामो मे 13 सीसी सड़क निर्माण कार्याे पर 56 लाख रूपये, ग्रामो में टयूबवैल, बोर मोटर व जल प्रबन्धन कार्याे पर 10 लाख रूपये राशि के साथ ही अन्य विकास कार्याे के कुल डेढ़ करोड़ की राशि के विभिन्न कार्याे के उद्घाटन विधायक व अतिथियो द्वारा किये गये।
इस अवसर पर बुथ अध्यक्ष युवराजसिंह, लोकेन्द्रसिंह गोरसिया, बनवारीलाल माली, अरविन्द राजावत, राजेन्द्र पाराशर, शक्ति केंद्र संयोजक किरण सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष छोटुसिंह हाड़ा, कालुसिंह, नरेन्द्रसिंह जवासिया, घोसुण्डा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रोशनदेवी अहीर, किशन सुथार, मदन मुंदड़ा, गोपाल मुंदड़ा, मथरालाल जाट, संजय कुमार शर्मा, निरज कंजर, कालुसिंह केलजर, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, शिवसिंह हाड़ा, राजेन्द्र चौहान, राकेश तिवारी, बाबुलाल तेली, तेजसिंह नरूका, सत्यनारायण वैष्णव, मुकेश खटीक, रामेश्वर शर्मा, पप्पु शर्मा, रामरतन कुम्हार, देवप्रकाश शर्मा, हेमन्त तिवारी सहित बढ़ी संख्या में वार्डपंच, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE