BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में बारात की खुशियाँ मातम में बदलीं,.. <<     KHABAR : कोटवार कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व,.. <<     KHABAR : अलम के जुलूस के साथ नीमच में मोहर्रम की.. <<     बड़वानी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा.. <<     KHABAR : सामाजिक एकता और संस्कृति का संगम, मरी माता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग में.. <<     KHABAR : लिधौरा मारपीट मामले में ओबीसी महासभा का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पीयूष शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 5:31 pm
NEWS : जिले में पशुपालक किसानों को अनुदान पर मिलेंगे चाफ कटर एवं रिज बेट प्लांटर, सामान्य श्रेणी के इन अन्नदाताओं को मिलेगा लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में पशुपालक किसानों की आय में बढ़ाने के लिए अब अनुदान पर 1989 चाफ कटर व 403 रिजबेड प्लांटर उपलब्ध कराए जाएंगे। संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार जागा ने बताया कि अजा, अजजा, लघु सीमांत एवं महिला कृषकों को लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 5 हजार रुपए हस्त चलित चाफ कटर एवं 10 हजार रुपए पावर ऑपरेटर चाफ कटर खरीदने पर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के कृषकों को लागत का 40 प्रतिशत या अधिकतम 4 हजार रुपए हस्त चलित एवं अधिकतम 8 हजार रुपए पावर ऑपरेटेड चाफ कटर खरीदने पर अनुदान मिलेगा। अजा, अजजा, लघु सीमांत एवं महिला कृषकों को लागत का 75 प्रतिशत या अधिकतम 26250 रुपए लाइट वेट रिज बेड प्लांटर एवं 33750 रुपए हेवी वेट रिज बेड प्लांटर खरीदने पर देय है। सामान्य श्रेणी के कृषकों को लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 17 हजार 500 रुपए लाइट वेट रिज बेड प्लांटर एवं अधिकतम 22 हजार 500 रुपए हैवीवेट रिज बेड प्लांटर खरीदने पर अनुदान मिलेगा।
इसके लिए कृषकों को जनाधार कार्ड, कोटेशन जमाबंदी, बिजली का बिल, ट्रैक्टर की आरसी इत्यादि दस्तावेजों के साथ राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के 45 दिन में किसान किसी भी पंजीकृत कृषि यंत्र विक्रेता से चाफ कटर खरीद कर साथ में बिल लेकर आएंगे। जिसके बाद कृषि पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन किया जाकर पत्रावली ऑनलाइन कार्यालय में भिजवाने पर वित्तीय स्वीकृति जारी होगी। किसान को अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE