डबरा। नगर पालिका में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस पार्षदों ने अग्रसेन चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान महिला मोर्चा और कांग्रेस के पदाधिकारी सहित पार्षद शामिल रहे जमकर नगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई वार्ड 13 के पार्षद हरविंदर सिंह हीरा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में चारों तरफ गंदगी का अंबार है सफाई व्यवस्था फेल नजर आ रही है इतना ही नहीं जनता से जुड़े काम भी नही किए जा रहंे। जिसको लेकर हमने यह धरना दिया है वही धरना के बीच डबरा विधायक सुरेश राजे नहीं पहुंचे जिससे कांग्रेस पार्टी में फूट दिखाई दे रही है जब मीडिया ने कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष से सवाल पूछा तो वह टालमटोल जवाब देते दिखाई दिए।