कटनी। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बदलाव पद यात्रा निकाली है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील मिश्रा ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पीने के पानी की समस्याएं प्रदेश में गंभीर स्थिति में है। चारो ओर भ्रष्टाचार, तानाशाही का आलम है। इसमें कटनी जिला भी शोषण का शिकार है और विकास की दृष्टि से सबसे पिछड़ा है।
दोनों दलों की मिली जुली नीति से आम जनता त्रस्त है। मध्यप्रदेश की सत्ता से अलग करने आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की सभी विधानसभाओं में बदलाव पद यात्रा निकालेगी। बदलाव पदयात्रा मुड़वारा विधानसभा में सिविल लाइन, गणेश चौक, एमपीईबी ऑफिस के सामने से होते हुए स्टेशन चौराहा से मिशन चौक होकर कचहरी चौराहा में पहुंची। जहां पर बदलाव पदयात्रा का समापन किया गया है।
बदलाव पद यात्रा में बतौर मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुए पंजाब के विधायक दिनेश चड्डा ने इस दौरान कहा कि दिल्ली, पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को चुना तो बिजली, शिक्षा, इलाज, पानी मुफ्त और व्यवस्थाएं बेहतर हुईं है। मध्यप्रदेश में सुनियोजित तरीके से स्कूल बंद किए जा रहे है, बिजली के बिल तो आ रहे है पर बिजली नहीं मिल पा रही है। चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
उन्होंने कहा कि जो बेहतर स्कूल नही बना सकते हैं उनसे बड़े मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थानों की उम्मीद करना बेईमानी है। आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तभी इस तरह के संस्थान हर जिलों में खुलेंगे।
बदलाव यात्रा में लोकसभा प्रभारी शिव प्रताप सिंह, प्रदेश सह सचिव अनिल सिंह सेंगर, विनोद शर्मा, शेखर खत्री, रंजीत मोर, मोनू रजक, श्याम यादव, निर्मल गौतम, अंशु मिश्रा, विवेक पटेल, बालकिशन सोनी, उमाशंकर पटेल, मजीद खान, कुंवर सिंह रघुवंशी, विवेक सिंह बघेल, राम सिया गुप्ता, ऋषभ पटेल, गिरधारी लाल पटेल, जितेंद्र कुमार चौबे, नितिन पांडे, राजा सेन, साधु दहिया, राजकुमार काछी, पूरनलाल दुबे, करीम खान, रज्जू तिवारी, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।