नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नीमच शहर में विकास के कार्यों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। जो विकास करता है वही विकास पर्व मानता है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नीमच के वार्ड नंबर 17 में पाल वाले भेरुजी मार्ग पर 18 लाख 90 हजार रूपए की लागत से प्रस्तावित सीसी रोड के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने 12 तारीख को अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया। 13 तारीख से 15 तारीख तक हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान भी किया।जलकल सभापति और वार्ड पार्षद छाया जायसवाल ने कहा कि मेरे कार्यकाल के 9 साल इस वार्ड के लिए बेमिसाल रहे हैं।वार्ड में विकास के अनेक कार्य हुए हैं और निरंतर होते रहेंगे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा उपाध्यक्ष रंजना करण परमार, सभापति और वार्ड पार्षद मनोहर मोटवानी, वंदना खंडेलवाल, किरण शर्मा, योगेश जैन,रामचंद्र सैनी, सुरेश सैनी, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ और बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे। संचालन विजय बाफना ने किया।