BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में बारात की खुशियाँ मातम में बदलीं,.. <<     KHABAR : कोटवार कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व,.. <<     KHABAR : अलम के जुलूस के साथ नीमच में मोहर्रम की.. <<     बड़वानी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा.. <<     KHABAR : सामाजिक एकता और संस्कृति का संगम, मरी माता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग में.. <<     KHABAR : लिधौरा मारपीट मामले में ओबीसी महासभा का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पीयूष शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 10:58 am
KHABAR : विकास पर्व के तहत वार्ड नं. 6 में करीब 35 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, विधायक व नपाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि रहे उपस्थित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में विकास पर्व के तहत शहरवासियों को लाखों-करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। इसी के तहत 11 अगस्त, शुक्रवार को शहर अनेक स्थानों पर करीब 1 करोड़ रूपये की लागत से सीसी रोड़, पेवर ब्लॉक सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन हुआ। जिसमें वार्ड नं. 06 के स्कीम नं. 10 स्थित मांगलिक भवन पर  विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने करीब 35 लाख की लागत से चार सड़कों के सीसी रोड़ का भूमिपूजन अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष महेन्द्र भटनागर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, नपा सभापति वंदना खण्डेलवाल, छाया जायसवाल, दारासिंह यादव व महामंत्री दुर्गेश शर्मा मंचासीन थे। विधायक व अन्य अतिथिगणों को वार्ड पार्षद व सभापति दारा सिंह यादव के नेतृत्व में ढोल-ढमाके व आतिशबाजी के साथ मंच तक लाया गया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर अतिथिगणों की अगवानी की। कार्यक्रम पश्चात् अतिथिगणों ने मांगलिक भवन परिसर में पौधारोपण भी किया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि भाजपा गरीबों के आंसू पौछने वाली पार्टी है, जो गरीबों का उत्थान और विकास का उद्देश्य लेकर काम करती है, जबकि कांग्रेस लोगों के पेट पर लात मारने का काम करती है। कांग्रेस ने जनता से किये वादों को कभी पूरा नहीं किया, जबकि भाजपा जनता से किया एक-एक वादा पुरा कर रही है। परिहार ने नीमच शहर में किये गये विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नगरपालिका, नीमच स्वाति बहिन के नेतृत्व में विकास कार्यों को अंजाम दे रही है। मैं विश्वास दिलाता हँू कि नीमच के विकास में पैसों की कमी नहीं आने दी जावेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने कहा कि मैं शहर के प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लेकर आई हँू, जो हर हाल में पूरा किया जावेगा। इसके लिए चाहे विरोधी कितने ही अवरोध पैदा करें, मैं पिछे हटने वाली नहीं हँू। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए वार्ड पार्षद दारासिंह यादव ने बताया कि आज वार्ड नं. 06 के जमाई मोहल्ला, स्कीम नं. 10 बैकलेन, यादव मंडी की गलियों में सीसी रोड़ तथा नाथुखेड़ी में नाली निर्माण का भूमिपूजन किया जा रहा है। विकास का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और जो वादे मैंने वार्डवासियों से किये, वह पूरे किये जावेंगे।
कार्यक्रम को महेन्द्र भटनागर, योगेश जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया व आभार संतोष पंजाबी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षदगण गणमान्य नागरिक व वार्ड के महिला पुरूष उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE