नीमच। आजादी की सालगिरह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने शहरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी से राष्ट्र उत्थान में सहयोग बनाये रखने तथा स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों व संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। अपने बधाई संदेश में नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमे देश के वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलने व नगर, प्रदेश व देश के उत्तरोत्तर विकास में सहभागी बनने को प्रोत्साहित करता है। चौपड़ा ने कहा कि हम प्रेम एवं भाई चारे के साथ देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने में कृत संकल्पित होकर समृद्ध एवं शक्तिशाली भारत का निर्माण करें।