BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2026, 7:13 pm
BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध एमडीएमए पाउडर के साथ खाकी के हत्थे चढ़े दो तस्कर, 9 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक ओर 19 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल जब्त की, वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 9 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों को जब्त किया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

एमडीएमए पाउडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार-
थाना मंगलवाड़ पुलिस ने 22 जून को चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से छापरी गांव जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी रामचंद्र पिता नारायणलाल गाड़री निवासी भगीमों का खेड़ा, थाना भींडर (जिला उदयपुर) तथा शंभूलाल पिता गंगाराम गुर्जर निवासी नेगड़िया, थाना मंगलवाड़ (जिला चित्तौड़गढ़) के कब्जे से 19 ग्राम अवैध मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (एमडीएमए) पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

9 मॉडिफाइड बाइकें भी जब्त-
एक अन्य कार्रवाई में यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन पाए गए। इस पर पुलिस ने धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत 9 मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया।

पुलिस की अपील-
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट, हूटर, काली फिल्म तथा अनधिकृत शब्द एवं चिन्हों का उपयोग न करें। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE