नीमच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंगला नं. 60 स्थित पुरानी नगर पालिका भवन के यहां नपा स्टॉफ की उपस्थिति में नगरपालिका, नीमच से सेवानिवृत्त हो रहे प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल व उपयंत्री आर.एन. कदवा ने प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक महेश रामानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।