नीमच। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद नीमच की उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल ने शहरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी से आजादी की 76 वीं सालगिरह के अवसर पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है।