मोरवन। लाईन मेंटेनेंस के कारण कल मंगलवार को मोरवन सहित आसपास के गांव में 4 घंटे के लिए विद्युत प्रभावित रहेगी।
मप्रपक्षेविविकंलि वितरण केंद्र मोरवन के कनिष्ठ यंत्री आशीष ने बताया कि मोरवन ग्रीड पर 33 केवी लाइन का मेंटिनेंस का कार्य मंगलवार को किया जाना है। इस कारण मोरवन सहित बसेड़ी भाटी, गुरुतलाई, गणेशपुरा, राजनगर, रामदेव नगर, समिति आदि गांव की घरेलू लाईट की सप्लाई सुबह 8 बजे 12 बजे तक बन्द रहेगी। कार्य की आवश्यकता अनुसार समय बढ़ाया व घटाया जा सकता है।