धार। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य बृजकांत शुक्ला द्वारा जनजातीय कार्य विभाग के सहायक शिक्षकों के क्रमशः 12 वर्ष, 24 वर्ष एवं 30 वर्ष के क्रमोन्नति आदेश जारी कर दिये गये है। साथ ही मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार चतुर्थ समयमान वेतनमान के संबंध में जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से मंगाई गई है।