शाजापुर। भारतीय किसान संघ ने शाजापुर में रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है जहां पर उन्होंने बताया है कि केंद्र सरकार के द्वारा प्याज की कीमतों पर निर्यात बढ़ा दिया गया है। जिसको लेकर वहां विरोध प्रदर्शन कर रहे है संघ का आरोप है कि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को लगातार शोषण किया जा रहा है जिसको विरोध प्रदर्शन किया गया है। वहीं भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने बताया कि कल से शाजापुर जिले की सभी कृषि उपज मंडीया बंद रहेगी।