धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के धार के मनोज पिता रामनिवास पाल को बीमारी के उपचार के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बदनावर की नीलू कुंवर पति महिपाल सिंह सोनगरा को बीमारी के उपचार के लिए 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।