नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने प्रत्येक सोमवार की तरह इस सोमवार को भी ई जनसुनवाई की। कलेक्टर जैन ने ई-जनसुनवाई में मनासा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारवाडिया, बेसला, डायली, चेनपुरिया ब्लॉक व बुज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर दिनेश जैन कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उक्त 5 ग्राम पंचायत से जुड़े वही गांव बैसला के एक किसान ने किसान सम्मन निधि का पिता की मृत्यु के बाद लाभ नहीं मिलने की शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने उक्त मामले में त्वरित निराकरण करने के निर्देश रामपुरा तहसीलदार को दिए।
साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं कलेक्टर दिनेश जैन से साझा की। वही ई जनसुनवाई मैं कलेक्टर दिनेश जैन के साथ जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।