नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक 521.8 मिमी वर्षा हुई है। नीमच में 514 मिमी, जावद में 574.4 मिमी एवं मनासा में 477 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 803.6 मिमी वर्षा हुई थी। इसमें नीमच में 648 मिमी, जावद में 1041 मिमी एवं मनासा में 722 मिमी वर्षा हुई थी। जिले में 21 अगस्त 2023 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में औसत 17.3 मिमी वर्षा हुई है। नीमच में 12 मिमी जावद में 5 मिमी एवं मनासा में 35 मिमी वर्षा हुई है।