मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन दिनांक 23 अगस्त को होगा। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रो मुकेश मालवीय ने बताया कि दिनांक 23 अगस्त को आरवी कॉलेज मनासा द्वारा उच्च शिक्षा में शिक्षण अधिगम में मिश्रित प्रणाली की प्रासंगिकता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन होगा, जिसमें प्रमुख वक्ता डॉ करुणेश सक्सेना वाइस चांसलर संगम यूनिवर्सिटी भीलवाड़ा, राजस्थान और डॉ भूपेंद्र पटेल एमबीबीएस एमडी असिस्टेंट प्रोफेसर ऐम्स बिलासपुर हिमाचल प्रदेश होगें।
महाविद्यालय प्राचार्य एवं कार्यक्रम संरक्षक डॉ एमएल धाकड़ एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो मुकेश मालवीय ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेना के लिए विद्यार्थियों एवं नागरिकों से निवेदन एवं अपील की है।