चितौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलुंड के भाटियो का खेड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र 45 लाख की लागत एवं माताजी की ओरडी से वाया जोगणिया माता मुख्य सडक गिलुण्ड तक 1.5 किलोमीटर 75 लाख की लागत कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। राज्य सरकार की योजनाओ से प्रभावित होकर सेमलपुरा सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल धाकड़ के नेतृत्व में भाट समाज के 51 व्यक्ति भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में जाड़ावत ने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देकर सामाजिक ढांचे को सुदृढ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत के विकास पर ध्यान देते हुए धन की कमी नहीं आने दी गई। अकेले चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं तथा करोड़ों रुपए के विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं जो की 2000 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार करेगे। इस अवसर पर ग्राम वासियों ने फूल मालाएं पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट विक्रम जाट मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी सरपंच मंजू चोपड़ा ग्रा प गिलूण्ड अध्यक्ष ग्रा प सोहनलाल भोई सरपंच प्रतिनिधि हुक्मीचंद चोपडा गोपाल कुमावत देवीलाल धाकड़ उप सरपंच शंकर लाल भील सगठन महामंत्री रमेश धाकड़ ग्राम अध्यक्ष हीरालाल जटिया वार्ड पंच मुकेश मीणा बूथ अध्यक्ष महावीर सिंह ग्राम अध्यक्ष नानालाल बूथ अध्यक्ष गोरीलाल गुर्जर संचालन सुरेश गाछा ने किया कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामवासी उपस्थित रहे।