BREAKING NEWS
बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में नाविक संघ की हड़ताल समाप्त,.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     NEWS : माउंट आबू में सेना के जवानों के लिए.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     KHABAR : बारिश से पहले नालों की सफाई अधूरी, जलभराव.. <<     REPORT : डब्ल्यूटीपी में तकनीकी खराबी से जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 4:59 pm
KHABAR : ताकि ना हो सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग, बीएड की जगह डीएड को मिले प्राथमिकता, इधर सैंकड़ों व्ब्अभ्यार्थी पहुंचे सीएम हाउस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना ना हो इसके प्राथमिक शिक्षक भर्ती संघ-2020 के डीएड पात्रता उम्मीदवारों ने सोमवार लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के सामने धरना-प्रदर्शन अपनी मांगे रखीं। संघ के संयोजक मंगल सिंह ने बताया कि हम लगातार अपनी मांगों को लेकर जून से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच सरकार भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आज बीएड के हजारों अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने जा रही है। इसको लेकर 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक के पद पर बीएड पात्रता धारी को योग्‍य ठहराने वाली 28 जून 2018 की अधिसूचना को रद्द कर दिया है इस अधिसूचना के रद्द करने के बाद बीएड पात्रताधारी अभ्‍यार्थी प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिये अपात्र घोषित हो गए हैं। इसको लेकर आज हम आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन भी देंगे। दूसरी तरफ प्राथमिक शिक्षक भर्ती के सैकड़ों उम्मीदवार जिनकी नियुक्त होल्ड हो गई है उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन किया। साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।


मंगल सिंह ने बताया कि वर्तमान में द्वितीय कांउसलिंग के प्राथमिक शिक्षक के नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। अतः माननीय सुप्रिम कोर्ट के निर्णय के बाद द्वितीय काउसलिंग में बी.एड. पात्रका धारीयों के नियुक्ति आदेश जारी करना असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के पश्चात डी.एड. अभ्यर्थियों के हितो को ध्यान में रखते हुए प्रथम एवं द्वितीय काउंसिलिंग में तत्काल बीएड. अभ्यर्थियों के प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति आदेश निरस्त किए जाएं। अन्यथा हम डीएड अभ्यर्थियों को न्यायालय अवमानना के परिपालन में न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। इसके अलावा मंडी बामोरा की रहने वाली अनामिका दांगी ने बताया कि प्रथमिक शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया है कि इसमें डीएड धारी ही पात्र हैं। मगर मध्य प्रदेश सरकार इसकी अवहेलना करते हुए बीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहा है। हम लोग इसके लिए ज्ञापन देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE