मंदसौर। संयुक्त कलेक्टर मंदसौर द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश राज्य केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष (राज्य केबिनेट मंत्री दर्जा) नंदकिशोर वर्मा 22 अगस्त को सुबह 7 बजे से गांधीसागर से प्रस्थान भानपूरा में समाजजनों से भेट, सुबह 9 बजे भानपूरा से बाबुल्दा में समाजजनों से मुलाकात, सुबह 9.30 बजे बाबुल्दा से गरोठ में समाजजनों से मुलाकात, सुबह 10.30 बजे गरोठ से शामगढ़ सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाजन से मुलाकात, शाम 4 बजे शामगढ़ से सुवासरा समाजजनो से भेट, शाम 6 बजे सुवासरा से आलोट जाएंगे।