शिवपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में सदर बाजार के व्यापारियों ने आज बाजार को बंद कर सड़क पर धरना शुरू कर दिया। दरअसल आज नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी देवेंद्र त्रिवेदी जेसीबी लेकर अमले के साथ दुकानों के बाहर दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़ने बिना अनुमति और बिना नोटिस दिए पहुंचे हुए थे। जहां जेसीबी के जरिए अतिक्रमण प्रभारी ने तीन दुकानों के बाहर बने नाली के ऊपर चबूतरा को तुड़वा दिया। जिससे सभी दुकानदार भड़क गए और उन्होंने बाजार को बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान दुकानदारों ने एकजुट होकर नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना मिलने के बाद मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव सगर मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यपारियो को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन व्यापारी अतिक्रमण प्रभारी देवेंद्र द्विवेदी और जेसीबी चालक पर कार्यवाही करने पर अड़े रहे जिस पर सीएमओ ने अतिक्रमण प्रभारी को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया। तब कहीं जाकर व्यापारी शांत हुए और अपना धरना खत्म किया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसे सोची समझी राजनीति का षड्यंत्र बताकर व्यापारियों को परेशान करना बताया।