दलौदा। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में तथा अति पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व सीएसपी मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार व उनकी टीम के द्वारा 01 स्थाई वारंटी को पकडा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 अगस्त 23 को थाना प्रभारी दलौदा द्वारा टीम गठीत कर माननीय न्यायालय से जारी थाना भावगढ के प्रकरण क्रमांक1497/10 धारा 304-ए भादवि में स्थाई वारंटी नरेश कुमार पिता रघुवीर सिंह प्रजापत उम्र 36 निवासी उमराव थाना नगीना जिला नुहु हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाई में उनि संजीव सिंह परिहार थाना प्रभारी दलौदा, सउनि प्रमोद सिंह तोमर, प्रआर 301 रशीद पठान, आर 876 सागर शर्मा, आर 314 यशवंत सिंह, आर 385 अनिल आर्य, मआर 362 शायर गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।