रतलाम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही स्नेह यात्रा का सोमवार को पिपलौदा विकासखंड के ग्राम गुडरखेडा, शेरपुर, सुखेडा तथा उम्मेदपुरा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के नीलकंठेश्वर प्रभूजी, अद्वैतसिंह प्रभुजी, सुमन दास प्रभुजी, रामचंद्रजी, यश प्रभुजी की उपस्थिति रही। नीलकंठेश्वर प्रभुजी ने धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए एकता व संगठन के साथ रहते हुए सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास निहित रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुड़रखेड़ा के सरपंच माया पति मदनलाल, उपसरपंच हरिनारायणसिंह, सचिव तेजसिंह, सहायक सचिव तखतसिंह, पटवारी दिनेश भाभर, ग्राम विकास हॉस्पिटल समिति के अध्यक्ष भेरूसिंह, राघवेंद्र शर्मा, घनश्याम भाटी, समाजसेवी लालसिंह डोडिया, अनिल जायसवाल आदि ने संतो का स्वागत सत्कार किया।इस दौरान जिसमें जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय व ब्लॉक समन्वयक शिवशंकर शर्मा, परामर्शदातागण कांतीलाल पाटीदार, अशोक गौड़, अनिल पाटीदार, जगदीश बैरागी, नवांकुर संस्था प्रमुख वीरेन्द्र चौहान, धर्मेन्द्रसिंह बाराखेड़ा, प्रकाश जगदेव, विनायक बैरागी, दिनेश बैरागी, भरत पाटीदार, अंकित बैरागी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य अभिषेक जैन, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के उपस्थित थे।