नीमच। आज दिनांक 21 अगस्त 2023 को जन सेवा अभियान के अंतर्गत लोक सेवा विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार जन सेवा मित्रो द्वारा किया गया। सीएम फेलो निलेश मिश्रा के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य नीमच ब्लॉक के जन सेवा मित्रों ने ग्राम पंचायत सावन में किया। खसरा खतौनी, आय का प्रमाण पत्र, जाति का प्रमाण पत्र, मूलनिवासी जैसी विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ हितग्राही द्वारा 181 पर कॉल करके समाधान एक दिन के अंतर्गत-उसकी प्रतिलिपि अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त हो जाती। लोक सेवा विभाग की 45 विभागों की 448 सेवाओं की जानकारी जनसेवा मित्रो द्वार दी गई। ग्रामीण जनों ने जन सेवा मित्रो की सराहाना की।
इस दौरान युवराज सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह बोराना, निकिता माली, हेमलता चौधरी, पंकज राठौर, शुभम सेन, वर्षा नागदा, हेमलता चौधरी, युवराज पंवार, शुभम लाल, प्रेमलता सुथार, खुशबू माली आदि जनसेवा मित्र उपस्थित रहे।