खरगोन। प्रदेश सहित जिले में सभी सोसाइटियों में सहकारी समिति कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल का रुख अख्तियार कर लिया है। 16 अगस्त से जिले की सभी 128 सहकारी समितियां को बंद कर कर्मचारी टेगौर पार्क में अनिश्चितकालनीन धरना प्रदर्शन कर रहे है।
जिससे सोसाइटियों के माध्यम से हितग्राहियों को मिलने वाले राशन, किसानों को ऋण, खाद. बीज वितरण और शासन का समितियों को कंप्यूटराइज करने का पूरा काम ठप्प पड़ गया है। कर्मचारी लखन चौधरी ने कहा कि हमारी प्रमुख मागों में शासकिय कर्मचारी का दर्जा, वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं, कैडर भर्ती में 60 प्रतिशत प्रमोशन, शासकिय कर्मचारियों की भांति महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने जैसी मांगें शामिल है। इन मांगों को लेकर पूर्व में भी कई बार धरना प्रदर्शन, हड़ताल, ज्ञापन, रैली कि जा चुकी है लेकिन सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नजर नही आ रही है, नतीजतन अबकी बार आरपार की लड़ाई के मुड में कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। सोमवार को धरनारत कर्मचारियों ने सहकारिता विभाग डिप्टी कमिश्नर अमरीश वेध को टेगौर पार्क धरनास्थल पर ज्ञापन सौपा। श्री वेध ने बताया उक्त कर्मचारी जमीनी स्तर पर शासन की हितग्राहियों योजनाओं का लाभ पहुंचाते है। इनकी मांगो को शासन स्तर पर पहुंचाएंगे।