मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक गोतम सोलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ रघु केशरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह सिसौदिया के कुशल नेतृत्व उनि सत्येन्द्र सिंह व्दारा मोटर साईकल की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ा व चौरी गई तीन मोटर साईकल को बरामद किया।
मुखबीर सुचना तंत्र कि मदद से मोटर साईकल चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों बादपुर रोड तिराहा, बुढा से पकडा तथा आरोपियों के कब्जे से चोरी गई तीन मोटर साईकलो को जप्त किया गया। आरोपीगणो सुनसान जगहो पर रेकी कर टीम के साथ मिलकर मोटर साईकल चोरी कि घटना को अंजाम देते थे। आरोपी हुसैन उर्फ नन्डा पिता नन्ना झुपडी जाती मुसलमान निवासी महबुब नगर, मुल्तानपुरा थाना वाईडी नगर मंदसौर से एक स्पेलण्डर प्रो मोटर साईकल, आरोपी अब्बास पिता फतेह मोहम्मद उर्फ सल्लामउद्दीन मलका जाती मुसलमान निवासी कवाबदेरा मुल्तानपुरा थाना वाईडी.नगर मंदसौर से एक सुपर स्पेलण्डर मोटर साईकल, आरोपी मुख्तयार उर्फ डिल्लु पिता ताज गुल्ला जाती मुसलमान निवासी मुल्तानपुरा थाना वाईडी नगर मंदसौर से एक सुपर स्पेलण्डर मोटर साईकल को जप्त किया गया। अन्य फरार आरोपी शाहरुख पिता फारुख जाती मुसलमान निवासी मुल्तानपुरा थाना वाईडी नगर जिला मंदसौर कि तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह सिसौदिया थाना प्रभारी नारायणगढ़, उनि सतेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बूढ़ा, का प्रआर 401 विशाल यादव, का प्रआर 52 दिपक बैरागी, आर 829 नरेन्द्र बुनकर, 222 कन्हैयालाल गुर्जर, आर 936 दिनेश चौहान, आर 533 राहुल परमार ग्राम रक्षा समिती सदस्य रोहित मालवीय, लखन हाड़ा, अशफाक खां की महत्वपुर्ण भुमिका रही।