BREAKING NEWS
बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में नाविक संघ की हड़ताल समाप्त,.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     NEWS : माउंट आबू में सेना के जवानों के लिए.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     KHABAR : बारिश से पहले नालों की सफाई अधूरी, जलभराव.. <<     REPORT : डब्ल्यूटीपी में तकनीकी खराबी से जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 10:58 am
KHABAR : वरिष्‍ठ नागरिक दिवस के अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित, जिला विधिक सहायता अधिकारी ने कहा- वृद्धजन हमारी पूंजी हैं, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की कार्ययोजना के अनुपालन में, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष राकेश मोहन प्रधान, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण श्रीवास्तव के निर्देशन पर 21 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2016 अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर लक्कड़पीठा रतलाम में संचालित वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पूनम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा उपस्थित वरिष्ठजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, मीडिएशन, लोक अदालत तथा नालसा का हेल्प लाईन नं. 15100  के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वरिष्ठजन का सामान्य चौकअप किया गया जिसमें आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर इत्यादि की जांच की गई एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्रदान की गई।इस अवसर पर सुरेन्द्र सुरेखा, प्रबंधक, वृद्धाश्रम, डॉ. शैलेन्द्र माथुर, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. के. एस. चौहान, सहायक नेत्र चिकित्सक, डॉ. दिनेश भूरिया, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. चिराग विजयवर्गीय, नाक, कान, गला विशेषज्ञ, दशरथ सिंह, मेल नर्सिंग ऑफीसर, मधुबाला वर्मा, नर्सिंग ऑफीसर, विजय शर्मा, दुर्गाशंकर खिंची पैरालीगल वालेंटियर, रविकांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE