BREAKING NEWS
बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में नाविक संघ की हड़ताल समाप्त,.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     NEWS : माउंट आबू में सेना के जवानों के लिए.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     KHABAR : बारिश से पहले नालों की सफाई अधूरी, जलभराव.. <<     REPORT : डब्ल्यूटीपी में तकनीकी खराबी से जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 11:02 am
NEWS : कलेक्टर ने सिंगल युज प्लास्टिक के प्रतिबंध की प्रभावी पालना के दिए निर्देश, सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर पियुष समारिया की अध्यक्षता में समिति कक्ष में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट एवं निस्तारण के संबंध में प्रभावी कार्यवाही हेतु गठित टास्क फोर्स समिति तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के सम्बंध में संवेदिकरण एवं दक्षता उन्नयन की बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा नगर परिषद एवं नगर पालिका द्वारा किये जा रहे अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई तथा जिन नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट के पृथक्करण हेतु मटेरियल रिकवरी फेसेलिटी का अभी तक संचालन आरम्भ नही हुआ है, उन्हे अतिशीघ्र इसका संचालन आरम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जिले के समस्त सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के सुचारू संचालन के सम्बंध में दिशा निर्देश दिये गये एवं केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा समय-समय पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु जारी निर्धारित मानको की कठोर पालना हेतु पाबन्द किया गया। 
जिला कलक्टर द्वारा सिंगल युज प्लास्टिक के प्रतिबंध की प्रभावी पालना हेतु नगर परिषद, नगर पालिका एवं विभिन्न विभागों को प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वन हेतु निर्देश दिये गये। प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वन हेतु समस्त अधिकारियों को जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न तरह की जन जागरूकता गतिविधिया आयोजित करने हेतु निर्देश दिये गये।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद जैसे प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडिया, प्लास्टिक के झंडे कैंडी स्टिक, आईसक्रीम की इंडिया, पॉलीस्टाइरीन (थर्मोकाल) की सजावटी सामग्री, प्लास्टिक प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, कटलरी मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट के ईर्द-गिर्द लपेटने /पैक करने वाली फिल्म, 100 माईक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक/पीवीसी बैनर, स्ट्रिर का विनिर्माण, भण्डारण, विक्रय व उपभोग 01 जुलाई 2022 से प्रतिबन्धित किया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक के उत्पादन इकाईयों की सूचना राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल को प्रेषित करेगा उसे 5000 रूपये का वित्तीय पुरस्कार दिया जायेगा।
बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहित सिंह शेखावत सहित जिले की विभिन्न नगर परिषद, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा सम्बधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE