झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में बैठक ली गई।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम में समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाडी केंद्र के माध्यम से 1 से 19 वर्ष के बच्चो को एलबेडोजोल 400 mg गोली का सेवन कराया जाता है। इसके साथ ही भरता सरकार के निर्देशानुसार fix day stratagy वर्ष 2022-23 में सितंबर 2023 को मॉप अप दिवस का आयोजन किया जाना है। इस अभियान के अंतर्गत शासकीय / शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, प्राइवेट / प्राइवेट अनुदान प्राप्त शालाओं केंद्र शासित शालाओं, मदरसों, स्थानीय निकाय की शालाओं, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 अंतर्गत संचालित चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में 1 से 19 वर्षीय समस्त बच्चो का कृतिनाशन किया जाएगा ताकि मिट्टी कृमि संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। बैठक में कृमि के लक्षण बचाओ इलाज और फायदों के बारे में बताया गया। संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर, अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।