विदिशा। संपूर्ण कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विदिशा के श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय का पीयर एसेसमेंट 22 अगस्त को प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत जिला चिकित्सालय के बुनियादी ढांचे का विकास रख-रखाव, चिकित्सीय उपकरणों, सेवाओं एवं दवाओं की उपलब्धता तथा नए उपचार का विकास 8 थीम वाइज मानकों पर संस्थान का परीक्षण जैसे ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, गहन चिकित्सा केंद्र, मातृ एवं शिशु वार्ड, डायलिसिस, कैंसर एवं टेली मेडिसिन सेवाओं का असेसमेंट किया जाता है। इसकी तैयारी पिछले कुछ समय से हो रही है इसके तारत्मय में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा समस्त विभागों को जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई समेत अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्थित वातावरण निर्मित करने के लिए निर्देश दिए गए थे।
प्राप्त दिशा निर्देशों के परिपालन में जिला चिकित्सालय के मेन गेट पर अतिक्रमण तथा अनाधिकृत ऑटो स्टैंड को हटाया गया। जिससे परिजनों के आने-जाने में सुविधा हो रही है। सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉक्टर शिशिर रघुवंशी एवं अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देने का आश्वासन दिया गया। साथ ही विभिन्न नवाचार किए गए हैं जिनमें ओपीडी गेट की शुरुआत 15 अगस्त से की गई है। तंबाकू उन्मूलन अभियान अंतर्गत मरीजों की जागरूकता हेतु जुर्माना। मरीजों के परिजनों हेतु गेट पास व्यवस्था की शुरुआत। मरीजों को थाली में भोजन का वितरण। पर्यावरण सुरक्षा संदेश हेतु सेल्फी प्वाइंट निर्मित किया गया। मरीजों की भीड़ नियंत्रण हेतु कतार प्रबंधन व्यवस्था (क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की गई), स्टाफ कैंटीन की शुरुआत की गई। बीएमडब्ल्यू ई रिक्शा का संचालन तथा मरीजों के संदेश एवं जागरूकता के लिए ऑडियो कम्युनिकेशन सिस्टम की शुरुआत की गई है।