विदिशा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय विदिशा में विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उद्यमिता से संबंधित व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता पांडेय ने बताया कि छात्राएं अपना उद्यम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ें और अपने पैरों पर खड़ी हों, इस उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को उद्यम से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ दी गईं एवं उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदीप जैन, अजय सिंह परिहार, एमएस रघुवंशी, राजेश सोनी, उषा उपाध्याय ने अपने-अपने वक्तव्यों में अलग-अलग क्षेत्रों की जानकारी दी एवं भविष्य में अपना सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो सविता सोनी तथा संयोजन डॉ एनपी अरोरा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं स्टाफ ने सहयोग किया तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।