खरगोन। शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन में संस्था प्रमुख डॉ. एमके गोखले के निर्देशन में सोमवार को ‘’आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विश्व उद्यमिता दिवस’’ मनाया गया। विषय विशेषज्ञ डॉ. एसएच जाफरी ने विस्तृत जानकारी देते हुए युवा वर्ग में रोजगार के एक संभावित माध्यम के रूप में उद्यमिता की दृष्टि को बढ़ावा देना है और नए उद्यमियों का समर्थन करना है। नई शिक्षा नीति 2020 छात्रों के संपूर्ण विकास को पहली प्राथमिकता दी गई है। युवाओं में अपने करियर के विभिन्न अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। उद्यमिता के विकास से देश में नए-नए उद्योग खुलते जा रहे हैं। जिससे अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं बनी है। उद्यमिता के द्वारा ही देश में कई क्षेत्रों में नए-नए उद्योगों की स्थापना हो रही है। जिससे युवा वर्ग में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। आर्थिक सामाजिक समस्याओं जैसे गरीबी, बेरोजगारी, धन की विषमता, कम उत्पादकता, निम्न जीवन स्तर जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में डॉ. बीएल भाटे एवं डॉ. अनुराधा ठाकुर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैरियर प्रभारी डॉ. मनीष चौहान द्वारा संचालन एवं आभार व्यक्त किया गया।